रिलीज हुआ लाइगर का गाना आफत, बीच पर विजय-अनन्या की केमेस्ट्री फैंस को आई पसंद
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
![]() लाइगर |
फैंस के इस इंतजार को थोड़ी राहत देते हुए मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स ने फैंस के लिए विजय और अनन्या स्टारर गाना आफत रिलीज कर दिया है। फैंस गाना रिलीज होने के बाद इसे काफी पसंद कर रहे है। फैंस फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
फिल्म में साउथ सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और अन्नया पांडे साथ नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने पर फैंस ने इसे खूब पसंद किया था। अब इसका गाना भी रिलीज हो गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म लाइटर के गाने का ट्रेलर रिलीज होते ही इस गाने का इंतजार फैंस के दिलों में बढ़ गया था।
बता दें कि लाइगर का गाना आफत एक रोमांटिक गाना है। इसमें विजय और अनन्या के बीच शानदार केमेस्ट्री दिखी है। रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। फैंस का मानना है कि विजय-अनन्या की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। गाने में उनके डांस मूव्स देखने में अच्छे लग रहे है। कई फैंस कमेंट कर रहे हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।
| Tweet![]() |