मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन

Last Updated 05 Apr 2021 07:22:42 AM IST

प्रख्यात अभिनेत्री शशिकला का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया जिनमें खूबसूरत, अनुपमा, कभी खुशी कभी गम चर्चित फिल्में हैं।


प्रख्यात अभिनेत्री शशिकला

कई अन्य फिल्में भी हैं जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें आरती और गुमराह फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शशिकला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, शशिकला ने अनेक केंद्रीय भूमिकाओं के माध्यम से भारतीय सिनेमा को उल्लेखनीय योगदान दिया है।

नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment