मेरी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक : प्रियंका
Last Updated 26 Nov 2020 04:47:18 PM IST
देश और विदेश में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है।
![]() बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(फाइल फोटो) |
अभिनेत्री ने कहा, "मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं। मेरी परवरिश दो भारतीयों के साथ-साथ पूरब और पश्चिम का मेल है।"
अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी।
इस बीच, प्रियंका का संस्मरण 'अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर' भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा।
| Tweet![]() |