सुशांत की बहन श्वेता ने डिलीट किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स

Last Updated 15 Oct 2020 11:04:12 AM IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिए।


संयोगवश ऐसा सुशांत की मौत के बिल्कुल चार महीने बाद किया गया। बीती रात, श्वेता ने सुशांत पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत कई शारीरिक गतिविधियां करते नजर आए। वीडियो में सुशांत का वॉयसओवर भी शामिल रहा।

श्वेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, "एक सच्ची प्रेरणा हैशटैगइममोर्टलसुशांत।"

अकांउट्स का इस तरह से अचानक डिलीट हो जाना प्रशंसकों के लिए किसी हैरानी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सबकुछ ठीक है? उनका अकांउट सस्पेंड किया गया या डिएक्टिवेट किया गया?"

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि श्वेता के अकांउट्स क्यों डिलीट हुए हैं। हालांकि वह फेसबुक पर अभी भी एक्टिव हैं।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment