पीएम मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 91वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

Last Updated 28 Sep 2020 11:59:45 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से फोन पर बात कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।


सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वह देश में घर-घर का जाना पहचाना नाम है।

भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और विशेष लाइफटाइम जैसे अतिविशिष्ट सम्मानों से अलंकृत स्वर कोकिला का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ। वह आज 91 वर्ष की हो गई।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आर्शीवाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।’’

 

मंगेशकर ने पांच दशक से भी अधिक समय तक फिल्मों में पाश्र्वगायन की दुनिया पर राज किया। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेश्कर  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की है।

जावड़ेकर ने स्वर कोकिला को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा, ‘‘भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेश्कर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।’’

कंगना रनौत ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने लिखा है- महान लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई।

 

धर्मेंद्र ने चुपके चुपके का गाना शेयर करके लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है

 

 

भाषा/वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment