शिवसेना से तकरार के बीच मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, विरोधियों ने की नारेबाजी

Last Updated 09 Sep 2020 03:51:41 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार को यहां पहुंचीं और मुंबई पुलिस को लेकर उनके बयान के कारण शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यहां हवाईअड्डे पर उनका विरोध किया।


शिवसेना से तकरार के बीच मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत

कंगना चंडीगढ से विमान के जरिए अपराह्न करीब ढाई बजे मुंबई पहुंचीं। काले झंडे लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं को हवाईअड्डे के बाहर देखा गया। कार्यकर्ताओं ने रनौत के खिलाफ नारेबाजी की।      

आरपीआई (ए) और करणी सेना के कार्यकर्ता भी रनौत के समर्थन में एकत्र हुए। आरपीआई (ए) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने घोषणा की थी कि रनौत के मुंबई आने पर उनके पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा करेंगे।    

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में रनौत के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

रनौत ने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने रनौत से मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment