प्रियंका चोपड़ा ने सास डेनिस के बर्थडे पर लिखा एक प्यार भरा संदेश

Last Updated 13 Jul 2020 04:42:48 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी सास डेनिस जोनास के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है।


प्रियंका ने डेनिस के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे माम्माजे! आपकी कृपा और उदारता के लिए धन्यवाद। मुझे बहुत खुशी है कि आप यहां हैं और आज हम सब साथ मिलकर आपका जन्मदिन मना सकते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"


प्रियंका के पति और अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "लव यू मॉम। जन्मदिन मुबारक हो!"


निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में भारत में शादी की थी।

काम को लेकर बात करें तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी हैं। फिल्म अरविंद अडिगा की मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है और उसी नाम पर बनी है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रामिन बहारानी ने निर्देशित किया है।

 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment