इंस्टाग्राम ने सुशांत सिंह के अकाउंट में जोड़ा 'रिमेंबरिंग' शब्द
Last Updated 19 Jun 2020 05:41:55 PM IST
इंस्टाग्राम ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट में शुक्रवार को प्रोफाइल बायो में 'रिमेंबरिंग' शब्द जोड़कर इसे उनकी स्मृति के तौर पर सम्मान दिया है।
![]() |
अभिनेता को 14 जून को अपने घर में लटका हुआ पाया गया था और एक दिन बाद शहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुंबई पुलिस वर्तमान में युवा अभिनेता के असामयिक निधन की जांच कर रही है।
वहीं सुशांत की टीम एक वेबसाइट भी लेकर आई है, जो दिवंगत अभिनेता के विचारों, सीख, सपनों और इच्छाओं के बारे में बताएगी। ये वही चीजें हैं जिसे अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ साझा करना चाहते थे।
| Tweet![]() |