पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया गया

Last Updated 30 Apr 2020 04:20:55 PM IST

आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आदर जैन और अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर को ढांढ़स बंधाने उनके अभिनेता पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शहर के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया।


'टाइम्सऑफइंडियाडॉटइंडियाटाइम्सडॉटकॉम' के मुताबिक, 67 साल के ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। एक इलेक्ट्रिक चैंबर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर ऋषि की अंतिम यात्रा का एक वीडियो साझा किया। कोरोना संकट के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने मास्क और ग्लव्स पहन रखा था।

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

एक बयान में उनके परिवार ने पुष्टि करते हुए कहा, "हमारे प्रिय ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 बजे ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद अस्पताल में शांति से चल बसे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि अंतिम समय तक उन्होंने उनका मनोरंजन किया।"

ऋषि के आखिरी पलों में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ मौजूद थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के कारण कथित तौर पर अभिनेता के परिवार से अनुरोध किया था कि वह उनके शव को घर नहीं ले जाएं। इसके बजाय उनके शरीर को अस्पताल से सीधे नजदीकी मरीन लाइन्स चंदनवाडी के एक श्मशान घाट में ले जाएं। कपूर का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया गया।

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है, जिसके कारण बहुत करीबी लोगों को ही उनके अंतिम दर्शन हो पाए। यहां तक कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment