आयशा टाकिया और उनके पति ने क्वारंटाइन सेंटर के लिए दिया अपना होटल

Last Updated 17 Apr 2020 12:47:19 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया और उनके पति फरहान आजमी ने क्वारंटाइन सेंटर के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को अपना होटल दिया है।


आयशा टाकिया और उनके पति फरहान आजमी (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस की जंग से भारत लड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन कर दिया गया है। क्वारंनटाइन में जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

बॉलीवुड स्टार्स लगातार मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में आयशा टाकिया का नाम भी जुड़ गया है।

आयशा के पति फरहान आजमी ने मुंबई में लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए क्वारंटाइन सेंटर के लिए अपना होटल दे दिया है। फरहान ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्‍टी भी  की है।

एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘‘गल्फ होटल एक स्टैडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है। 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment