PICS: लॉकडाउन में बी-टाउन के ये सितारे बन गए 'शेफ', किचन में दिखा रहे हुनर

Last Updated 15 Apr 2020 01:25:28 PM IST

खुद को लॉकडाउन में व्यस्त रखने के लिए बी-टाउन के कई कलाकारों ने रसोईघर का सहारा लिया है, जहां वे तरह-तरह के व्यंजन और पकवान बना रहे हैं। साथ ही अपने खाने की अपडेट वह सोशल मीडिया पर करना नहीं भूल रहे हैं, जिससे कि उनके प्रशंसकों का मनोरंजन होता रहे।


बताते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका मास्टर शेफ का अवतार लेने के साथ ही अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह को नए-नए लजीज व्यंजन बनाकर खिला रही हैं। अभिनेत्री ने चीजी पिज्जा से लेकर यमीलिसियश डेजर्ट तक बनाया है जिसका अपडेट वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करना नहीं भूलीं। अभिनेत्री ने थाई डिश से लेकर बिरयानी तक बनाई।



आलिया भट्ट- लगता है कि आलिया भट्ट ने भी अपने लॉकडाउन के वक्त को गुजारने के लिए पाक कला का सहारा ले ही लिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने बिना अनाज के पालेओ-केला की रोटी बनाई, वहीं वह अपनी बहन शाहीन के लिए हलवा बनाते हुए भी नजर आईं।



कंगना रनौत- कंगना ने भी हाल में स्वादिष्ट कप केक बनाए थे। उनके इस पल को उनकी इंस्टाग्राम हैंडल टीम कंगना रनौत के माध्यम से अपडेट किया गया था।

कृति सैनन- लॉकडाउन में कृति ने भी अपने हाथों में कलछी थाम ली है, उन्होंने इस दौरान चिया पुडिंग और ओट्स-बनाना (केला) केक बनाया था।

मलाइका अरोड़ा- लॉकडाउन के दौरान मलाइका मीठे डिश में अपना हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने बेसन लड्डू, पनियारम जैसे व्यंजन बनाए। वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने मलाइका के हाथों से बने स्वीट डेजर्ट की झलकी भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

अर्जुन कपूर- अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर बूमरैंग वीडियो डालते हुए खुद को फेक बेकर बताया था। वहीं वीडियो में वह कुछ बेक करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

विक्की कौशल- इस अभिनेता ने भी इंस्टाग्राम के माध्यम से हाल ही में ऑमलेट पलटने के कौशल से प्रशंसकों को अवगत कराया था।



कटरीना कैफ- इस लॉकडाउन ने कटरीना कैफ के अंदर के शेफ को बाहर ला दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक व्यंजन की तस्वीर डाली थी, जिसे वो पैनकेक-ऑमलेट हाइब्रिड कह रही थी। अभिनेत्री अपनी बहन के साथ खाना बना रही थीं।



दिलजीत दोसांझ- अभिनेता द्वारा साझा किए गए हालिया पोस्ट में उन्होंने न्यूट्री कीमा मटर के बारे में बताया, जिसे उन्होंने खुद ही बनाया और इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसकी विधि भी साझा की।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment