Video: एकता कपूर के सेफ हैंड्स चैलेंज को दिव्यांका त्रिपाठी ने किया पूरा

Last Updated 31 Mar 2020 11:23:06 AM IST

बॉलीवुड सहित मनोरंजन जगत के तमाम सेलिब्रिटीज इन दिनों लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित तमाम विषयों पर जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं।


दिव्यांका त्रिपाठी

इनमें से एक है सेफ हैंड्स चैलेंज, जिसे अपनाकर ये सितारे लोगों को अपने हाथों को धोने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में जल्द से जल्द जीत हासिल हो सके।

इस चैलेंज को अपनाने वाले सितारों की कड़ी में अब टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने हाथों को साफ करती हुई नजर आईं।

धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में अपने किरदार के लिए मशहूर दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने हाथों को काफी अच्छे से साफ करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जो पिछले कुछ हैशटैगहैंडवॉशवीडियोज को देखने से चूक गए हैं और अब भी अपने हाथों को पुरानी शैली में धोते हैं, उनके लिए यह पोस्ट कर रही हूं क्योंकि मुझे नॉमिनेट किया गया है.. लेकिन क्या यह याद दिलाने का एक सही तरीका भी नहीं है? एकता कपूर आखिरकार इसे मैंने कर दिखाया।"


बता दें, दिव्यांका को एकता कपूर ने इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था।

एकता ने इस पोस्ट के कमेंट में एक हार्ट ईमोजी के साथ लिखा, "शानदार।"
 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment