प्रियंका और निक ने 'आंख मारे' गाने पर किया डांस

Last Updated 15 Feb 2020 01:49:49 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया, जिस पर फिलहाल लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।




अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया

शनिवार को साझा किए गए इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग 'आंख मारे' पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

इटली के मिलान से साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में निक ने लिखा, "मेरी हमेशा की वैलेंटाइन के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।"

निक ने अपने इस पोस्ट में प्रियंका को टैग भी किया है।

इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

इधर मिलान में निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट से एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, "हमेशा के लिए मेरा वैलेंटाइन। इस लेदर पैंट में वह जीआई जो जैसे दिख रहे हैं।"

निक और प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया है और उन्हें वैलेंटाइन डे भी विश किया है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment