दीपिका पादुकोण ने खोला राज, बताया- रणवीर सिंह गिफ्ट्स में क्या लेना करते हैं पसंद

Last Updated 09 Dec 2019 12:41:16 PM IST

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह को कपड़े, सजने का सामान और चॉकलेटस गिफ्टस में लेना पसंद है।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं। दोनों एक-दूसरे के बड़े प्रशंसक और दोस्त भी हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों के मजेदार कॉमेंट्स तो अक्सर देखने को मिलते हैं, उनके बारे में ऐसा कुछ भी नहीं जो लोगों को नापसंद हो। जहां दोनों का प्यार हमेशा चर्चा में रहता है, फाइनली यह भी पता चल गया कि रणवीर को गिफ्ट में क्या लेना पसंद है।

दीपिका पादुकोण ने पहले बताया था कि उनके पति को कपड़े और सजने का सामान लेना पसंद है। रणवीर के ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइस को देखकर यह बात तो कोई भी गेस कर सकता है। दूसरे गिफ्ट का खुलासा रणवीर खुद करण जौहर के चैट शो पर कर चुके हैं कि चॉकलेट के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment