फिल्मकार डेनियल श्रवण का रेप को लेकर शर्मनाक बयान- महिलाएं साथ रखें...
Last Updated 05 Dec 2019 10:09:30 AM IST
फिल्मकार डेनियल श्रवण नाम ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर एक शर्मनाक सलाह दी है, जिससे पूरा सोशल मीडिया स्तब्ध है।
![]() डेनियल श्रवण (फाइल फोटो) |
देश को झकझोर देने वाले वेटेनरी डॉक्टर के साथ जघन्य दुष्कर्म और हत्या के परिपेक्ष्य में, श्रवण ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार बयान दिया, जिसे केवल क्रूर और असंवेदनशील की कहा जा सकता है।
फिल्मकार के मुताबिक, महिलाओं को अपने साथ कंडोम रखना चाहिए और दुष्कर्म में सहयोग करना चाहिए।
ऑपइंडिया के अनुसार, श्रवण ने फेसबुक पर कहा कि महिलाओं को कंडोम साथ रखना चाहिए और पुलिस को फोन करने के स्थान पर खुद की जान बचानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को दुष्कर्मियों के साथ सहयोग करना चाहिए और दुष्कर्मी को कंडोम देना चाहिए, ताकि उनकी हत्या नहीं हो।
हालांकि उन्होंने अपना यह पोस्ट बाद में डिलिट कर दिया है।
| Tweet![]() |