प्रियंका हर तरह से अतुलनीय है : निक जोनास

Last Updated 19 Oct 2019 12:06:58 AM IST

गायक निक जोनास ने गुरुवार को अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ पहली बार करवा चौथ मनाया।


निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

गायक निक जोनास का कहना है कि उनकी पत्नी हर तरह से अतुलनीय है और प्रियंका ने उन्हें भारतीय संस्कृति और उनके धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।

निक जोनास ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ खुद की दो तस्वीरें साझा की। तस्वीर में दोनों भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं।

निक ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी पत्नी भारतीय है। वह हिंदू है, और वह हर तरह से अविश्वसनीय है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उसे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमने साथ में मस्ती की है। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।"



बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ 2018 में राजस्थान में शादी की थी। प्रियंका हाल ही में रिलीज हुई शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई हैं।

आईएएनएस
लॉस एंजिलस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment