सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का

Last Updated 23 Sep 2019 12:28:44 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार अनुष्का शर्मा को देश की सबसे शक्तिशाली महिला में शुमार किया गया है।


अनुष्का शर्मा देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिला में 39वें स्थान पर है

फॉच्यरून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अनुष्का को भी जगह दी गई है।

अनुष्का शर्मा को फॉच्यरून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है।

फॉच्यरून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिना और लावी का एक चेहरा हैं। इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं।

अनुष्का ने 25 साल की उम्र में क्लीन स्लेट फिल्म्स को स्थापित किया इसके अलावा उन्होंने तीन कम बजट की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। इसमें एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

इसके साथ अनुष्का शर्मा, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं।

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment