150 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी ‘मिशन मंगल’

Last Updated 26 Aug 2019 03:22:35 PM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।


मिशन मंगल

जगन शक्ति के निर्देशन में बनीं मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी की अहम भूमिका है। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों के द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटरी मिशन (मंगलयान) के सफल परिक्षण के पीछे की कहानी को सामने लाती है।

फिल्म मिशन मंगल ने अपने पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी।

इस साल रिलीज फिल्मों में मिशन मंगल से पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, टोटल धमाल, केसरी, भारत और कबीर सिंह ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
 

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment