66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: गुजराती भाषा में बनी 'हेल्लारो' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, उरी और अंधाधुन का भी जलवा

Last Updated 10 Aug 2019 02:18:33 PM IST

उरी और पद्मावत की 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में धाक छायी है। अंशुमान खुराना और विक्की कौशल को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया है।


प्रतीकात्मक फोटो

गुजराती भाषा में बनी ‘हेल्लारो’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। प्रधानमंत्री मोदी के बचपन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को भी पुरस्कार मिला है। आम चुनाव के कारण इस बार फिल्म पुस्कारों की घोषणा होने में देर हो गई, अन्यथा इन पुरस्कारों को 3 मई को प्रदान किया जाना था।

आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया जबकि अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ ¨हदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनुदित पटकथा के लिए चुना गया।

तेलुगु फिल्म महानती में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। हिंदी फिल्म बधाई हो को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए चुना गया। इसी फिल्म के लिये सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

गुजराती फिल्म हेल्लारो का एक मनभावन दृश्य।(गुजराती फिल्म हेल्लारो का एक मनभावन दृश्य)

अक्षय कुमार अभिनीत पैडमैन को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के गाने घूमर के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसी के गाने बिते दिल के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का पुरस्कार मिला।

गायक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म चुंबक के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। राहुल रवैल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार कब दिए जाएंगे इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment