अक्षय ने चंद्रयान-2 मिशन की अगुवा महिला वैज्ञानिकों को दी बधाई

Last Updated 14 Jul 2019 04:13:46 PM IST

चांद पर भारत के दूसरे अभियान चंद्रयान-2 की परियोजना निदेशक और मिशन निदेशक को अभिनेता अक्षय कुमार ने इसकी सफलतापूर्वक लॉचिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


अभिनेता अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को ट्वीट किया, "चंद्रमा पर भारत का दूसरा अंतरिक्ष अभियान का नेतृत्व भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) के दो महिला वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। ईसरो की टीम और रॉकेट महिलाओं को मैं अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं।"

चंद्रयान-2 भारत का दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारी-भरकम रॉकेट जियोसिन्क्रोनस सेटेलाइट लॉन्च व्हेकिल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) से 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे लॉन्च किया जाएगा। जीएसएलवी को 'बाहुबली' के नाम से भी बुलाया जाता है।



अक्षय 'मिशन मंगल' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। यह फिल्म भारत के पहले मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) पर आधारित है जिसे मंगल ग्रह की परिक्रमा करने के लिए ईसरो द्वारा 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment