सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ गाया मो. रफी का हिट गाना, शेयर किया वीडियो

Last Updated 26 Jun 2019 12:26:20 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर की है। वह पिता के साथ 'सुहानी रात ढल चुकी' गाना गा रहे हैं।


सुपरस्टार सलमान खान एक वीडियो में अपने पिता व मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान संग गाना गाते नजर आ रहे हैं। 53 वर्षीय इस सुपरस्टार ने मंगलवार की शाम को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गायक कमाल खान, सलीम और सलमान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' से मोहम्मद रफी के गाने 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में 'दबंग' स्टार ने लिखा, "हमारे परिवार के सुल्तान, टाइगर और भारत..सलीम खान गा रहे हैं।"




सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इसके माध्यम से सलमान अपने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस गतिविधियों की झलकियां दिखाते रहते हैं।


इन दिनों सलमान खान 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह आने वाले समय में वह आलिया भट्ट के साथ 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगे।

 

 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment