Box Office: 'भारत' की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाएं 42 करोड़

Last Updated 06 Jun 2019 03:17:05 PM IST

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म भारत ने पहले दिन 42 करोड़ से अधिक की कमाई की है।


अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म भारत ईद के अवसर पर पांच जून को प्रदर्शित हुयी है।फिल्म को ईद के मौके पर बंपर ओप¨नग मिली है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह सलमान की किसी भी फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

सलमान ने फिल्म भारत में कुछ हटकर करने की कोशिश की है। फिल्म ‘भारत’ न सिर्फ एक शख्स की कहानी है बल्कि इसके जरिये देश के बदलते स्वरूप और इसकी आत्मा की बात भी कही गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है जो भारत-पाक विभाजन में अलग हो जाता है।

सलमान ईद पर फैंस को अपनी फिल्म रिलीज के साथ तोहफा देते हैं। सलमान की भारत ने उनकी अब तक की ईद रिलीज हुई फिल्मों का कमाई के मामले में रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

2010 में रिलीज दबंग ने 14.50 करोड़, वर्ष 2011 में प्रदर्शित बॉडीगार्ड 21.60 करोड़, वर्ष 2012 में रिलीज फिल्म एक था टाइगर ने 32.93 करोड़, वर्ष 2014 में प्रदर्शित किक ने 26.40 करोड़, वर्ष 2015 में प्रदर्शित बजरंगी भाईजान ने 27.25 करोड़, वर्ष 2016 में प्रदर्शित सुल्तान ने 36.54 कारोड़, वर्ष 2017 में प्रदर्शित ट्यूबलाइट ने 21.15 करोड़ और वर्ष 2018 में प्रदर्शित रेस ने 29.17 करोड़ की कमाई की थी। इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने 42.30 करोड़ की कमाई की है।

सलमान की भारत को ओवरसीज मिलाकर 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू ,सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिकायें है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment