वरुण धवन जानते हैं कि मैं उनसे प्यार करती हूं: अनन्या पांडेय

Last Updated 01 May 2019 12:38:26 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडेय का कहना है कि वह वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं और वह उन्हें बेहद ‘क्यूट’ लगते हैं।


वरुण धवन, अनन्या पांडेय (फाइल फोटो)

वरुण धवन को करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च किया था। अब वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अन्नया पांडे को लॉन्च कर रहे हैं। अनन्या पांडेय टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म से तारा सुतारिया भी डेब्यू कर रही हैं।

अनन्या पांडेय के कार्तिक आर्यन संग लिंकअप की खबरें चर्चा में थीं लेकिन अब अनन्या ने खुलासा किया कि उन्हें एक्टर वरुण धवन से प्यार है। यह पूछने पर कि वह किनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने कहा ,‘‘आलिया भट्ट और करीना कपूर खान। मैं उन दोनों से प्रभावित हूं। यहां तक कि वरुण धवन से भी। वह बहुत क्यूट हैं। वह जानते हैं कि मैं उनसे प्यार करती हूं और यह थोड़ा अजीब है।’’

अनन्या ने वरुण को उनके बर्थडे पर भी बेहद क्यूट तरीके से ‘विश’ किया था। उन्होंने वरुण के साथ एक फोटो भी शेयर की थी।

अपने ड्रीम डेब्यू के बारे में चर्चा करते हुए अनन्या ने कहा ,‘‘मैं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से इतनी अधिक प्रभावित थी कि मैंने इसे अपने जीवन में ढाल लिया।’’

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment