श्रीदेवी की इस साड़ी को बोनी कपूर कर रहे हैं नीलाम

Last Updated 23 Feb 2019 11:22:48 AM IST

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी की साड़ी नीलाम करने जा रहे हैं।


श्रीदेवी की साड़ी नीलाम करेंगे बोनी कपूर! (फाइल फोटो)

श्रीदेवी के निधन को एक साल होने को है। उनकी पहली पुण्यतिथि 24 फरवरी को है। बोनी कपूर ने उनकी साड़ी नीलाम करने का फैसला लिया है। श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि से पहले कपूर फैमिली चेन्नई में खास पूजा भी कर चुकी है।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी पत्नी के सम्मान में उनकी कोटा साड़ी की ऑनलाइन नीलामी करेंगे। इससे मिले पैसे को एक ऐसे एनजीओ को दिया जाएगा जो महिला, बच्चों, बुजुर्ग और अंडरप्रिविलेज्ड लोगों की मदद करता है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment