सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्र सीमा में बदलाव नहीं

Last Updated 26 Dec 2018 05:27:28 AM IST

सरकार ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में संभावित कमी करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया।


सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्र सीमा में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘सभी रिपोटरे और संदेहों को विराम देना चाहिए क्योंकि सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा में बदलाव करने के लिए सरकार कोई पहल नहीं करने वाली है।’
सरकार के एक प्रवक्ता ने इससे पहले कहा था, ‘सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र में संभावित कमी की मीडिया रिपोर्ट ने ध्यान खींचा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचार में नहीं है।’

यह स्पष्टीकरण नीति आयोग की एक रिपोर्ट ‘स्ट्रेटजी फॉर न्यू इंडिया ऐट द रेट ऑफ 75’ पर दिया गया, जिसमें आयोग ने 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से सामान्य वर्ग के लिए सिविल सेवा में उच्च उम्र सीमा को घटाकर 27 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। 2022-23 के लिए राष्ट्रीय रणनीति पर समग्र रिपोर्ट में, आयोग ने सिविल सेवा के लिए भर्तियों, प्रशिक्षण, प्रदर्शन मूल्यांकन में सुधार लाने के लिए कुछ उपाय सुझाए थे। सिविल सेवा परीक्षा के लिए मौजूदा समय में सामान्य वर्ग के लिए उच्च उम्र सीमा 32 वर्ष है, जबकि ओबीसी के लिए 35 वर्ष है और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment