Dhanteras 2023: धनतेरस पर देश में हुई जमकर खरीददारी, कैट ने बताया- 50 हजार करोड़ का हुआ कारोबार

Last Updated 11 Nov 2023 01:06:11 PM IST

धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है। सोना चांदी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों की बिक्री और प्रॉपर्टी में भी लोगो ने जमकर इन्वेस्ट किया।


धनतेरस के दिन देशभर में 50 हजार करोड़़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान जताया जा रहा है‚ जबकि दिल्ली में पांच हजार करोड़़ रुपए का कारोबार हुआ है। यह आंकड़े़ कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने जारी किये हैं।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस के दिन गणेश‚ लIमी‚ कुबेर की मूर्तियां अथवा चित्रों को खरीदा जाता है। वहीं आज के दिन वाहन‚ सोने–चांदी के जेवर‚ बर्तन‚ रसोई के उपकरण‚ इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं सहित झाड़ू खरीदने को भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा दिवाली में दिये का प्रकाश करने हेतु मिट्टी के दीये‚ बंदनवार‚ घर एवं ऑफिस को सजाने की वस्तुओं‚ फÌनशिंग फैब्रिक‚ दिवाली पूजन सामग्री को भी खरीदना शुभ माना गया है।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डसमीथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि आज देश भर में सोने–चांदी एवं अन्य वस्तुओं का लगभग 30 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। जहां सोने का सामान आज लगभग 27 हजार करोड़ का बिका वहीं चांदी का व्यापार भी लगभग 3 हजार करोड़ का हुआ। पिछले वर्ष धनतेरस पर लगभग यह कारोबार 25 हजार करोड़ रुपये का था। उन्होंने बताया कि आज धनतेरस पर देश में लगभग 41 टन सोना और तकरीबन 400 टन चांदी के गहने और सिक्के की बिक्री हुई।

खंडेलवाल ने बताया की दिल्ली में जहां थोक मार्केटों चांदनी चौक‚ दरीबा कलां‚ मालीवाड़ा‚ सदर बाजार‚ नया बाजार में बड़े व्यापार की उम्मीद है वहीं रिटेल बाजार कमला नगर‚ अशोक विहार‚ मॉडल टाउन‚ शालीमार बाग‚ पीतमपुरा‚ रोहिणी‚ राजौरी गार्डन‚ द्वारका‚ जानकपुरी‚ साउथ एक्सटेंशन‚ खान मार्केट‚ मालवीय नगर‚ सरोजिनी नगर‚ ग्रेटर कैलाश‚ ग्रीन पार्क‚ यूसुफ सराय‚ वसंत कुंज‚ मुनिरका‚ लाजपत नगर‚ कालकाजी‚ प्रीत विहार‚ लक्ष्मी नगर‚ जगतपुरी‚ शाहदरा एवं लIमी नगर सहित विभिन्न रिटेल बाजारों में सामानों में विशेष रूप से बिक्री हुई।

नोएडा में धनतेरस पर हुई जमकर खरीददारी, 2 हजार करोड़ का कारोबार

नोएडा में अनुमान के मुताबिक दो दिनों में करीब 2000 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। ये पिछले साल से दो गुना है।

बताया गया कि पिछले साल तक कोरोना का इफेक्ट्स बाजार पर दिखा था। लेकिन इस बार त्योहार पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। बीती रात करीब 1:00 बजे तक सभी मार्केट खुला रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते लोग आराम से शॉपिंग कर रहे थे। शात तक शहर बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जुलरी शॉप से लेकर कपड़े और सजावटी समानों पर जमकर लोगों की भीड़ रही।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के दिल्ली-एनसीआर संयोजक और सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि कुल कारोबार में फूड और किराना की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रह सकती है। आभूषण की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत रहने की संभावना है। गारमेंट सेक्टर में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी हो सकती है।

इसके अलावा ऑटो मोबाइल सेक्टर में लोगों के चेहरे खिले दिखे। इस बार धन तेरस पर करीब दो हजार वाहनों की डिलवरी कराई गई। इसमें 1100 दोपहिया और 900 चार पहिया वाहन शामिल है। इसमें एक करोड़ रुपए से ज्यादा करीब 25 लग्जरी कार भी शामिल है। जिनका रजिस्ट्रेशन एआरटीओ में हुआ।

इस बार दो दिनों में ग्रोसरी की हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपए हो सकती है। आभूषण की हिस्सेदारी 200 करोड़ रुपए, परिधान क्षेत्र की हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपए होने की संभावना है। 100 करोड़ ड्राई फ्रूट के हो सकते हैं।

आईएएनएस
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment