Indonesia में पशु बाजार में कुत्ते, बिल्ली के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
Last Updated 22 Jul 2023 10:02:39 AM IST
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के प्राधिकारियों ने क्षेत्र के एक कुख्यात पशु बाजार में कुत्ते-बिल्ली के वध और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को घोषणा की।
![]() इंडोनेशिया में अब नहीं बिकेगा पशु बाजार में कुत्ते, बिल्ली के मांस |
प्राधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और वैश्विक हस्तियों द्वारा क्षेत्र में कुत्ते-बिल्ली के मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वर्षों से चलाए जा रहे अभियान के बीच यह कदम उठाया।
पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठन ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल (HSI) ने कहा कि टोमोहोन एक्सट्रीम मार्केट कुत्ते-बिल्ली के वध और उनके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला इंडोनेशिया का पहला ऐसा पशु बाजार होगा।
इस बाजार में कुत्तों और बिल्लियों को जीवित रहते हुए पीटने और जलाने की तस्वीरों ने व्यापक स्तर पर आक्रोश फैला दिया था।
| Tweet![]() |