एलन मस्‍क की संपत्ति में हुई गिरावट, छिन सकती है नंबर वन वाली कुर्सी?

Last Updated 21 Jul 2023 12:34:29 PM IST

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नंबर वन की कुर्सी छिन सकती है, क्योंकि उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है।


बीते दिन गुरुवार को टेस्ला इंक के शेयरों  में गिरावट देखने को मिली है। इसका सीधा असर कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति पर पड़ा है।इसके कारण लक्जरी सामान बनाने वाली कंपनी LVMH के प्रेसीडेंट बर्नार्ड अरनॉल्‍ट एलन मस्क के काफी करीब पहुंच गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस साल शीर्ष स्थान के लिए मस्क और अरनॉल्ट के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है।

फोर्ब्स (Forbes) की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक, गुरुवार को एलन मस्क की संपत्ति में 18.4 अरब डॉलर यानी 7.16 फीसदी की गिरावट आई है। इस बड़ी गिरावट के बाद टेस्ला सीईओ की कुल संपत्ति बढ़कर 238.4 अरब डॉलर हो गई है। वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की संपत्ति में 952 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जिससे इनकी कुल संपत्ति 235.2 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि मस्क की संपत्ति अभी भी अरनॉल्ट से लगभग 33 बिलियन डॉलर अधिक है।

एलन मस्‍क की कंपनी टेस्ला इंक के चेतावनी के बाद भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती करने की संभावना के कारण टेस्‍ला के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिस कारण एलन मस्क की संपत्ति गुरुवार को 18.4 बिलियन डॉलर कम हो गई।

वहीं गुरुवार को मुकेश अंबानी की दौलत में 7.6 अरब डॉलर की गिरावट आई थी, जिस कारण इनकी कुल संपत्ति 93.6 अरब डॉलर है और ये दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं। इसके अलावा, गौतम अडानी दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्‍स हैं और इनकी कुल संपत्ति 51.9 अरब डॉलर है।

बता दें कि फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में भी मस्क का नाम नेटवर्थ के मामले में टॉप पर है। उनकी वर्तमान में नेटवर्थ 238.4 अरब डॉलर है। इसके बाद जेफ बेजोस का नंबर आता है, जिनकी नेटवर्थ 152.6 अरब डॉलर है।
 


 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment