अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

Last Updated 17 Sep 2022 07:17:58 AM IST

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी संपत्ति में बड़े उछाल के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने यह स्थान फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे कर हासिल किया।


गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची ने अडाणी की 16 सितम्बर को कुल संपत्ति 154.4 अरब डॉलर दर्शायी है। अडाणी समूह अवसंरचना, जिंसों, ऊर्जा उत्पादन एवं प्रेषण और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार करता है।

फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार समूह के शेयरों में तेजी के कारण उनकी संपत्ति में वृद्धि के साथ अडाणी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। अब वह केवल टेस्ला के एलन मस्क से पीछे हैं जो 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

अडाणी ने बेहद तेजी के साथ नए कारोबार में प्रवेश करते हुए अपने परिचालन का विस्तार किया है। कर्ज की वजह से हालांकि तेजी से विस्तार ने बाजार के एक हिस्से में कुछ आशंकाएं पैदा कर दी हैं कि इससे कर्ज के जाल में फंस सकता है।

वैश्विक बाजार अनुसंधान फर्म क्रेडिटसाइट्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी थी कि अत्यधिक महत्वाकांक्षी ऋण-वित्त पोषित विकास योजनाएं अंत में बड़े पैमाने पर कर्ज के जाल में फंस सकती हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि अडाणी समूह तेजी से अपने मौजूदा और नए कारोबार में निवेश कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से ऋण के साथ वित्त पोषण हुआ है जिसके परिणामस्वरूप उत्तोलन और शोधन क्षमता अनुपात में वृद्धि हुई है।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment