शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी

Last Updated 28 Jun 2022 12:16:30 PM IST

कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 317 अंक से अधिक टूट गया। इससे पहले बाजार ने लगातार तीन दिन तेजी दिखाई थी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.41 अंक गिरकर 52,843.87 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.65 अंक गिरकर 15,732.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment