दिग्गज कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज का निधन, कारोबार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
दिग्गज उद्योगपति राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया। 83 साल के राहुल बजाज लंबे समय से बीमार थे और उनकी तबियत बहुत अधिक खराब होने के चलते उन्हें महीने भर पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।
![]() दिग्गज कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज (फाइल फोटो) |
उनका निधन शनिवार अपराह्न् ढाई बजे रुबी अस्पताल में हुआ। वह 83 साल के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे कारोबार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
राहुल बजाज ने लोकप्रिय 'हमारा बजाज' स्लोगन के जरिये एक समय कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। उन्होंने 1965 में बजाज समूह की बागडोर संभाली थी और उनके नेतृत्व में यह शीर्ष पर पहुंच गया था।
सूत्रों के मुताबिक राहुल बजाज का अंतिम संस्कार रविवार को वैकुंठ श्मशानभूमि में होगा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल बजाज के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। भारत के उद्योग जगत को पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। भारत के उद्योग जगत को पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 12, 2022
ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति
राहुल बजाज के करीबी दोस्त और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय जनता पार्टी के नेता रावसाहेब दवे पाटिल तथा विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और अन्य ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शरद पवार ने कहा, मुझे मेरे अभिन्न मित्र पद्म भूषण राहुल बजाज के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के पौत्र राहुल बजाज अपनी दोपहिया वाहन प्रौद्योगिकी यानी बजाज बाइक के जरिये समाज में बदलाव लेकर आये खासकर गरीब और मध्यम आयवर्ग के लोगों के लिए।
उन्होंने कहा कि देश ने एक उद्योगपति,समाजसेवी और युवा उद्मियों के पथ प्रदर्शक को खो दिया है।
The affordable vehicle increased mobility, eased struggle for getting means of livelihood and became the tool of socio-economic change! We Indian are deeply indebted for his immense contribution to the industry.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) February 12, 2022
समाज सेवा में अहम योगदान देने के लिए राहुल बजाज को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वो राज्य सभा के भी सांसद रह चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल बजाज को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा, यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।
गडकरी ने उद्योग जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा, विगत पांच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे।
विगत पॉंच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 12, 2022
बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज के उनके निधन के बाद राजनेताओं से लेकर कलाकारों तक ने शोक जताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी।
वह लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। करीब महीने भर पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, देश के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज जी के निधन की बेहद दुखद खबर मिली। आर्थिक मोर्चे पर देश की प्रगति में उनका बड़ा योगदान रहा। 'बुलंद भारत की बुलंद आवाज' हर घर का हिस्सा बनी। ऐसी महान शख्सियत को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
देश के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज जी के निधन की बेहद दुखद ख़बर मिली। आर्थिक मोर्चे पर देश की प्रगति में उनका बड़ा योगदान रहा। ‘बुलंद भारत की बुलंद आवाज़’ हर घर का हिस्सा बनी। ऐसी महान शख़्सियत को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 12, 2022
प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
दरअसल बजाज ग्रुप की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राहुल बजाज अब हमारे बीच नहीं रहे। राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज का पहले ही निधन हो चुका है। राहुल बजाज का निधन आज दोपहर में हुआ, उस वक्त परिवार के नजदीकी रिश्तेदार वहीं पर थे।
उनके निधन के बाद उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ ने भी राहुल बजाज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, ये बेहद दुखद समाचार है, वो मेरे करीबी मित्र थे और मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी। देश ने अपने एक महान सपूत को खो दिया है।
| Tweet![]() |