शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी बढ़त, फौरन आई गिरावट

Last Updated 08 Nov 2021 12:09:02 PM IST

सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में बढ़त दिखी। इस दौरान 30 शेयरों वाला संवेदनशील सूचकांक (सेंसेक्स) सकारात्मक रुख के साथ खुला। उसी के कुछ देर बाद बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो गया।


बीएसई का सेंसेक्स 60,385.76 अंक पर खुला और 60,434.38 अंक के उच्च स्तर को छू गया। सेंसेक्स ने 59,979.48 अंक के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स पहले 60,067.62 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 126.84 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 59,940.78 अंक पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में व्यापक 50 अंकों वाला निफ्टी 17,916.80 अंक पर बंद होने के बाद 18,040.20 अंक पर खुला।

सुबह निफ्टी ने 17,911.05 अंक पर कारोबार किया।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment