गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
Last Updated 05 Oct 2021 11:36:47 AM IST
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। 30 अंकों का संवेदनशील सूचकांक (सेंसेक्स) मंगलवार को कारोबार के सुबह के सत्र के दौरान गिरावट पर खुला।
|
बीएसई का सेंसेक्स 59,320.14 पर खुला, जो हाई पॉइंट भी है।
सेंसेक्स ने 59,127.04 अंक के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को सेंसेक्स 59,299.32 स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स 56.1 अंक या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 59,243.22 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में व्यापक 50 अंकों वाला निफ्टी भी 17,691.25 स्तर पर बंद होने के बाद 17,661.35 स्तर पर खुला।
सुबह निफ्टी 17,668.35 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
| Tweet |