अमेरिका ने भारत से लिया 216 अरब डालर का कर्ज!

Last Updated 28 Feb 2021 02:30:39 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर दो दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा है। अमेरिका ने भारत से 216 अरब डालर का कर्ज लिया है।




अमेरिका ने भारत से लिया 216 अरब डालर का कर्ज!

भारतीय मुद्रा में यह रकम 15,87,000 करोड़ रुपए रुपए बनती है। अमेरिका पर कुल 29,000 अरब डालर का कर्ज चढ़ा हुआ है।

विश्व की महाशक्ति को लौटाने हैं 15,87,000 करोड़ रुपए
एक अमेरिकी सांसद ने सरकार को देश पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है। अमेरिका पर कर्ज में चीन और जापान का कर्ज सबसे ऊंचा है। वर्ष 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज भार 23,400 अरब डालर था। इसका मतलब प्रत्येक अमेरिकी पर औसतन 72,309 डालर का ऋण था। मूनी ने कहा, ‘ब्राजील को हमें 258 अरब डालर देना है। भारत का हमारे ऊपर बकाया 216 अरब डालर है। हमारे विदेशी ऋणदाताओं की यह सूची लंबी है।’



प्रोत्साहन पैकेज का विरोध
बाइडन सरकार के करीब 2000 अरब डालर के प्रोत्साहन पैकेज का विरोध करते हुए वेस्ट वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मूनी ने कहा, ‘चीन के साथ वैिक स्तर पर हमारी प्रतिस्पर्धा है। उनका हमारे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज चढ़ा हुआ है। चीन का हम पर 1000 अरब डालर से अधिक का कर्ज बकाया है। हम जापान के भी 1000 अरब डालर से अधिक के बकायेदार हैं।’

ओबामा के आठ साल में हमने अपने ऊपर कर्ज का भार दोगुना कर लिया और आज हम उसे और बढ़ाने जा रहे हैं। कर्ज और जीडीपी का अनुपात काबू से बाहर हो गया है -एलेक्स मूनी, अमेरिकी सांसद

लगातार बढ़ रहा बोझ
अमेरिकी सांसद एलेक्स मूनी ने कहा, ‘हमारा कर्ज बढ़कर 29,000 अरब डालर तक पहुंचने जा रहा है। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति पर कर्ज का भार और अधिक बढ़ रहा है। कर्ज के बारे में सूचनाए बहुत भ्रामक हैं कि यह जा कहां रहा है। जो दो देश-चीन और जापान हमारे सबसे बड़े कर्जदाता हैं, वास्तव में वे हमारे दोस्त नहीं हैं।’ वर्ष 2000 में अमेरिका पर 5600 अरब डालर का कर्ज था। ओबामा के समय यह दोगुना हो गया।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment