सहारा में नहीं होगी किसी कार्यकर्ता की छंटनी

Last Updated 16 Jun 2020 01:45:19 AM IST

वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में जब हर क्षेत्र के छोटे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की खबरें लगातार आ रही हैं, सहारा इंडिया परिवार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि उसके किसी भी उद्यम से किसी भी कार्यकर्ता की इस महामारी की वजह से छंटनी नहीं की जाएगी।


सहारा इंडिया परिवार

सभी कार्यकर्तागण पूरी सुरक्षा के साथ यथावत कार्य करते रहेंगे। इतना ही नहीं उत्पादकता के आधार पर जहां फील्ड से जुड़े 4,05,874 कार्यकर्ताओं को एक कैडर की पदोन्नति दी गई है, वहीं गत 10 जून को कार्यालय में कार्यरत 4,808 कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर उनको वेतन वृद्धि से लाभान्वित किया गया।
अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा अपने परिवार का सदस्य मानने वाले और उनके हितों को सर्वोपरि रखने वाले सहारा इंडिया परिवार की आर्थिक गतिविधियां भी लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई हैं। सहारा इंडिया परिवार भी एक असामान्य स्थिति का सामना कर रहा है। लेकिन इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद 14 लाख कार्यकर्ताओं वाले इस विशाल सहारा इंडिया परिवार ने यह ऐलान कर अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। उन्हें यह भरोसा दिया है कि उनकी सुरक्षा और हित हर परिस्थिति में बरकरार रहेंगे। आज हर छोटे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से छंटनी की लगातार आ रही खबरों से वेतनभोगी कर्मचारियों में भय व्याप्त है कि पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए और कब किसका परिवार रोजी रोटी के लिए मोहताज हो जाए।

सहारा इंडिया परिवार का मानना है कि कोरोना (कोविड-19) वैश्विक महामारी के कठिन दौर में पूरा देश स्वास्थ्यगत एवं आर्थिक परेशानी झेल रहा है, ऐसी परिस्थिति में हमारा मानना है कि छोटे-बड़े सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का यह मानवीय दायित्व बनता है वे अपनी संस्था के अंतर्गत कार्य करने वाले हर कर्मचारी की आजीविका को प्राथमिकता पर रखें। नि:संदेह यह कठिन समय सभी के लिए कष्टकारी है, फिर भी बतौर मुखिया/अभिभावक हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने कर्मचारियों के परिवारों को संकट में न पड़ने दें।
यह हम सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का मनुष्य, समाज और राष्ट्र के हित में इस समय एक बड़ा योगदान होगा। वो प्रवासी, जो हाल ही में कोरोना (कोविड-19) के कारण घर वापस चले गए हैं, सहारा उनमें से लोगों को भर्ती करने की योजना भी बना रहा है। इन प्रवासियों को उनकी योग्यता के आधार पर, स्थानीय स्तर पर समूह की विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में नियुक्त किया जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment