मिस्र से प्याज की पहली खेप पहुंची

Last Updated 17 Dec 2019 02:40:52 AM IST

देश में प्याज की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच अंतत: उपभोक्ताओं के लिये राहत की खबर है। प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मिस्र से आयातित प्याज की पहली खेप मुंबई बंदरगाह पर पहुंच गई है।


मिस्र से प्याज की पहली खेप पहुंची

हालांकि बाजार तक पहुंचने में इसे अभी दो-तीन दिन का समय लगेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा गुजरात से भी प्याज उपलब्ध होने लगा है।
देश में प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन उपभोक्ताओं तथा सरकार के लिए भी यह राहत की खबर है कि कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने प्याज का आयात करने की जो पहल की थी उसका परिणाम सामने आने लगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह एक से दो खेप लगातार भारत पहुंचेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस माह के अंत तक देश में प्याज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा और कीमतों पर अंकुश लगेगा।

देश में प्याज की उपलब्धता को लेकर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि देश के विभिन्न राज्यों से भी अगले कुछ दिन में प्याज की फसल मंडियों में आने लगेगी और दिसम्बर माह में महाराष्ट्र से दो लाख मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश से 1.5 लाख मीट्रिक टन, गुजरात से 0.85 लाख मीट्रिक टन तथा कर्नाटक से एक लाख मीट्रिक टन मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग छह लाख टन प्याज विभिन्न राज्यों से उपलब्ध होने के साथ साथ लगभग इतना ही आयातित प्याज भी अगले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment