PNB घोटाला : भगोड़े नीरव मोदी की लंदन में न्यायिक हिरासत की अवधि 17 अक्टूबर तक बढी

Last Updated 19 Sep 2019 11:44:36 AM IST

भगोड़े हीरा कारोबारी और यहां की एक जेल में कैद नीरव मोदी को गुरूवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 17 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (फाइल फोटो)

नीरव पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है।      

नीरव (48) रिमांड की नियमित सुनवाई के लिए जेल से वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष उपस्थित हुआ। उसके प्रत्यर्पण मुकदमे की सुनवाई पांच दिन तक 11-15 मई 2020 को चलने की उम्मीद है।       

नीरव मार्च में गिरफ्तार होने के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में कैद है। यह इंग्लैंड की सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाली जेल है।       

भारत सरकार के आरोपों पर स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) ने नीरव को 19 मार्च को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में है। 

भारत सरकार के आरोपों पर स्कॉटलैंड यार्ड ने मार्च में नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था और वह तब से दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। 
 

भाषा
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment