बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण, जानिए बड़ी बातें

Last Updated 04 Jul 2019 03:56:28 PM IST

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 को पेश किया।


वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण

इस आर्थिक सर्वेक्षण में भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। आइए जानते हैं आर्थिक सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें क्‍या हैं:

  • वर्ष 2019- 20 में जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018- 19 में यह 6.8 प्रतिशत रही।      
  • चालू वित्त वर्ष के दौरान निवेश, खपत से बढेगी आर्थिक वृद्धि।      
  • वर्ष 2024- 25 तक 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिये 8 प्रतिशत की सतत् आर्थिक वृद्धि की जरूरत।      
  • राजनीतिक तौर पर भारी जनमत आर्थिक वृद्धि के लिहाज से बेहतर।    
  • मांग, रोजगार, निर्यात और उत्पादकता में एक साथ वृद्धि के लिये निवेश महत्वपूर्ण।       
  • निवेश के क्षेत्र में वृद्धि के शुरुआती संकेत, रिण उठाव में वृद्धि दिखने लगी है।    
  • चालू वित्त वर्ष के दौरान कच्चे तेल के दाम गिरने के संकेत।      
  • केन्द्र और राज्यों का सामान्य सरकारी राजकोषीय घाटा 2018- 19 में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जो कि इससे पिछले साल 6.4 प्रतिशत पर रहा था।     
  • पिछले वित्त वर्ष 2018- 19 में आयात वृद्धि 15.4 प्रतिशत और निर्यात वृद्धि 12.5 प्रतिशत रहने का अनुमान।     
  • वर्ष 2018- 19 में खाद्यान्न उत्पादन 28.34 करोड़ टन रहने का अनुमान।    
  • विदेशी मुद्रा का आरक्षित भंडार जून 2019 में 422.2 अरब डालर रहा।       
  • सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यमों की वृद्धि, रोजगार सृजन और उत्पादकता बढाने के लिये नीतियों में बदलाव की जरूरत।       
  • छोटी एमएसएमई फर्मों जो छोटी ही बनी रहतीं हैं के बजाय बड़ी कंपनी बनने की क्षमता रखने वाली नई कंपनियों के लिये नीतियों को दिशा देने की जरूरत।       
  • उम्रदराज होती आबादी के लिये तैयारी करने की जरूरत। इसके लिये स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश बढाने और चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृति आयु बढाने की जरूरत।       
  • सामाजिक रूचि से जुड़े आंकड़ों की बेहतर संभावना को बताया गया। समीक्षा में कहा गया है कि ये डेटा जनता का, जनता द्वारा जनता के लिये होने चाहिये।       
  • कानूनी सुधार, नीतियों में निरंतरता, सक्षम श्रम बाजार और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर।      
  • अनुबंध का प्रवर्तन कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा। सबसे ज्यादा वाणिज्यिक विवाद निचली अदालतों में लंबित हैं।      
  • समावेशी वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने के मामले में निम्न वेतन और मजदूरी में असमानता सबसे बड़ी गंभीर बाधा।       
  • जीवन पर्यंत मालिकाना लागत को कम रखने और इलेक्ट्रिक वाहनों को परंपरागत वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प बनाने के लिये नीतियों में बदलाव की जरूरत।    
  • आर्थिक समीक्षा में संसाधनों का कुशलता से उपयोग करने के मामले में महत्वपवूर्ण राष्ट्रीय नीति की सिफारिश की गई है। 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment