नीरव मोदी की पेंटिग्स की नीलामी से आयकर विभाग को मिले करीब 55 करोड़ रूपये
Last Updated 27 Mar 2019 06:38:33 AM IST
आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रूपये हासिल किये।
नीरव मोदी (file photo) |
विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रूपये बकाया है। विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली।
इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रूपये आयेंगे।
इन पेंटिग्स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी इस समय लंदन की जेल में है।
| Tweet |