IND vs ENG, 1st Test, Day 2: भारत 471 पर आउट, पंत का शतक, बुमराह ने झटके तीनों विकेट-इंग्लैंड 3/209
IND vs ENG, 1st Test, Day 2: ऋषभ पंत के शतक के बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को शुरुआती सफलता पहले ही ओवर में दिलाई लेकिन इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को तीन विकेट पर 209 रन बनाकर खुद को वापसी की ओर लौटाया।
![]() |
खेल समाप्ति के समय ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक 0 पर खेल रहे थे। तीनों विकेट बुमराह ने लिये। भारत की पहली पारी 471 रन पर समाप्त हुई थी जिस कारण उसने अभी भी 262 रन की बढ़त ले रखी है।
बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तब भारत ने पहली सफलता जल्दी प्राप्त कर ली लेकिन बाद में ओली पोप और बेक डकेट ने टीम ने संभाल दिया।
चाय के समय इंग्लैंड तक एक विकेट पर 107 रन बनाये थे। तब बेन डकेट 53 और ओली पोप 48 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने दूसरे विकेट की साझेदारी में कुल 122 रन जोड़े।
इंग्लैंड को दमदार शुरुआत की जरूरत थी लेकिन बुमराह ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज जाक क्राउली (चार) को पवेलियन भेज दिया। क्राउली पहली तीन गेंदों पर भी असहज दिखे और चौथी गेंद पर पहली स्लिप में करूण नायर को कैच दे बैठे।
बुमराह को सातवें ओवर में एक और विकेट मिल जाता लेकिन रविंद्र जडेजा ने बैकर्वड प्वाइंट पर डकेट का कैच उस समय छोड़ा जब वह 15 रन पर थे।
दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज अनुशासित गेंदबाजी नहीं कर सके और कई फालतू रन दिये। तीसरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने के मौके दिये।
इससे पहले ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया और शुभमन गिल ने कैरियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया लेकिन इंग्लैंड ने सात विकेट 112 रन के भीतर चटकाकर भारत को 471 रन पर आउट कर दिया। कप्तान गिल 147 और उपकप्तान पंत 134 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 359 रन से आगे खेलना शुरू किया था। सुबह 65 के स्कोर पर खेल रहे पंत ने अधिकांश समय स्ट्राइक अपने पास रखी।
उन्होंने गिल के साथ चौथे विकेट के लिये 209 रन की साझेदारी की। पंत को 124 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब आफ स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर जैमी स्मिथ ने उन्हें स्टम्प आउट करने का मौका गंवाया। इससे पहले पंत छक्का लगाकर 94 रन तक पहुंचे और फिर एक एक रन बनाकर 99 तक आये। वह टेस्ट क्रिकेट में सात बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं लिहाजा उन्होंने संभलकर खेला।
इसके बाद बशीर को छक्का लगाकर अपने कैरियर का सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी (छह शतक) को पछाड़कर भारत के लिये सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। गिल को बशीर ने बैकर्वड स्क्वेयर लेग पर जोश टंग के हाथों लपकवाया। भारत के नये टेस्ट कप्तान गिल ने कैरियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में अहमदाबाद में 128 रन बनाये थे।
पंत ने धोनी को पछाड़ा
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को कैरियर का सातवां टेस्ट शतक लगाकर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा।
पंत ने भारतीय पारी के सौवें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का लगाकर इस आंकड़े को छुआ। यह सितंबर 2024 के बाद उनका पहला शतक है जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाये थे।
धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। पंत ने इस पारी के साथ ही 3000 टेस्ट रन भी पूरे किये।
स्कोर बोर्ड
भारत (पहली पारी) :
यशस्वी जायसवाल बो स्टोक्स 101
केएल राहुल का जो रूट बो कर्स 42
साई सुदर्शन का स्मिथ बो स्टोक्स 00
शुभमन गिल का टंक बो बशीर 147
ऋषभ पंत पगबाधा बो टंग 134
करुण नायर का पोप बो स्टोक्स 00
रविंद्र जडेजा बो टंग 11
शार्दुल ठाकुर का स्मिथ बो स्टोक्स 01
जसप्रीत बुमराह का ब्रूक बो टंग 00
मोहम्मद सिराज नाबाद 03
प्रसिद्ध कृष्णा बो टंग 01
अतिरिक्त : 31
कुल (113 ओवर में सभी आउट) 471
विकेट पतन : 1/91, 2/92, 3/221, 4/430, 5/447, 6/453, 7/454, 8/458, 9/469, 10/471
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स 24-4-103-0, ब्राइडन कार्स 22-5-96-1, जेश टंग 20-0-86-4, बेन स्टोक्स 20-2-66-4, शोएब बशीर 27-0-100-1
इंग्लैंड (पहली पारी) :
जैक क्राउली का पंत बो बुमराह 04
बेन डकैट बो बुमराह 62
ओली पॉप नाबाद 100
जो रूट का करुण बो बुमराह 28
हैरी ब्रूक नाबाद 00
अतिरिक्त : 15
कुल (49 ओवर में तीन विकेट पर) 209-
विकेट पतन : 1/4, 2/126, 3/206
गेंदबाजी : जसप्रीत बुमराह 13-2-48-3, मोहम्मद सिराज 14-0-50-0, प्रसिद्ध कृष्णा 10-0-56-0, रविंद्र जडेजा 9-2-25-0, शार्दुल ठाकुर 3-0-23-0
| Tweet![]() |