PICS: वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर गूंजा 'सचिन..सचिन', जब क्रिकेट के भगवान ने फैंस के साथ मिलकर काटा केक

Last Updated 23 Apr 2023 10:04:54 AM IST

क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 50वें जन्मदिन से दो दिन पहले मुंबई में केक काटा है।


महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 50वां जन्मदिन शनिवार को यहां उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के दौरान बनाया गया। तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को है लेकिन वानखेड़े मैदान में दर्शकों की मौजूदगी में उसे दो दिन पहले मनाया गया।



तेंदुलकर ने कहा था कि 50 साल तक पहुंचना उनके करियर का ‘सबसे धीमा अर्धशतक’ रहा। उन्होंने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे रणनीतिक ब्रेक में मुंबई इंडियंस के डगआउट के पास केक काटा।



इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई इंडियंस ने किया था। तेंदुलकर ने 2008-2013 तक आईपीएल में इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह खेल को अलविदा कहने के बाद भी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे।



इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 30,000 से अधिक प्रशंसकों को तेंदुलकर का ‘फेस मास्क (मुखौटा)’ दिया गया।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनी थी और पंजाब किंग्स की पारी के 10वें ओवर के बाद स्टेडियम ‘सचिन...सचिन’ नारे से गूंजने लगा।

फ्रैंचाइजी ने पहले एक विज्ञप्ति में कहा था, ‘‘सचिन ने क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी को प्रतिष्ठित बना दिया और भारत के लिए खेले गए उनके आखिरी मैच के भी 10 साल पूरे होने वाले है।

वह मुकाबला भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मौके पर हम शनिवार को भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट और एकदिवसीय खेलने के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के शानदार करियर का जश्न मनायेंगे।’’ इसके अतिरिक्त, गरवारे पवेलियन के बाहर, प्रशंसकों के फोटो क्लिक करने के लिए तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी की एक बड़ी प्रतिकृति रखी गई थी

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment