CSKvsGT IPL 2023: गुजरात से मिली हार के बाद कप्तान धोनी का छलका दर्द, बताया हारने की वजह

Last Updated 01 Apr 2023 12:33:59 PM IST

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया।


सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के अर्धशतक से मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इंडि़यन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करते हुए शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया।

धोनी ने कहा कि अगर हम 15-20 रन और बनाते तो अच्छा होता।

सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के 50 गेंद में 92 रनों की पारी की बदौलत सात विकेट पर 178 रन बनाए जिसे गुजरात ने चार गेंद बाकी रहते पांच विकेट से जीत लिया।

गुजरात की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने 26‚ मोहम्मद शमी ने 29 जबकि अल्जारी जोसेफ ने 33 रन देकर दो–दो विकेट चटकाए।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी गेंदबाज़ी ही करना पसंद करते। धोनी बोले, "हमें पता था कि यहां कुछ ओस की बूंदें होंगी।

धोनी ने रुतुराज की सराहना की उन्होंन कहा कि ‘रुतु को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार होता है। उसने खुद को बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है और दबाव में सही फैसले करता है.'

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment