सीके खन्ना और शशि खन्ना ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई
Last Updated 07 Jul 2021 09:30:42 PM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और उनकी पत्नी डीडीसीए की कोषाध्यक्ष शशि खन्ना ने अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बुधवार को बधाई दी।
![]() सीके खन्ना और शशि खन्ना ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई |
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल विस्तार में वित्त राज्य मंत्री से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
श्री ठाकुर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।
सीके और शशि खन्ना ने ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी है।
| Tweet![]() |