T-20 : रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा भारत ने जीती सीरिज

Last Updated 20 Mar 2021 10:36:46 PM IST

भारत ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 80) और रोहित शर्मा (64) के अर्धशतकों तथा शादरुल ठाकुर (3/45) भुवनेश्वर कुमार (2/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पांचवें और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया।


अहमदाबाद : पारी के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा।

इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर (25 तथा डेविड मलान (68) रन बनाने वाले ही सफल बल्लेबाज रहे।

इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से जीत ली है। अब दोनों देशों के बीच 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।


भारत ने पहले खेलते हुए  निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के आदिल राशिद और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।
इग्लैंड ने  टॉस जीतकर पहले भारत को खेलने के लिए। भारत ने अपनी टीम में लोकेश राहुल की जगह नटराजन को शामिल किया। भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान कोहली और रोहित ने किया। जवाबी पारी में इंग्लैंड की टीम बटलर (52) और मलान (68) के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी।

स्कोर बोर्ड  (मैन ऑफ द मैच : भुवनेश्वर)

मैन ऑफ द सीरीज : विराट कोहली
भारत :
रोहित शर्मा बो स्टोक्स    64
विराट कोहली नाबाद    80
सूर्यकुमार यादव का जेसन बो आदिल    32
हार्दिक पांड्या नाबाद    39
अतिरिक्त :     09
कुल (20 ओवर में दो विकेट पर)      224
विकेटपतन : 1/94, 2/143
गेंदबाजी : आदिल रशीद 4-0-31-1, जोफ्रा आर्चर 4-0-43-0, मार्क वूड 4-0-53-0, क्रिस जॉर्डन 4-0-57-0, सैम कुरेन 1-0-11-0, बेन स्टोक्स 3-0-26-1

इंग्लैंड :
जैसन रॉय बो भुवनेश्वर    00
जोस बटलर का हार्दिक बो भुवनेश्वर    52
डेविड मलान बो शार्दुल    68
जॉनी बेयरस्टॉ का सूर्यकुमार बो शादरुल    07
इयोन मोर्गन का सब्स. राहुल बो हार्दिक    01
बेन स्टोक्स का पंत बो नटराजन    14
क्रिस जॉर्डन का सूर्यकुमार बो शादरुल    11
जोफ्रा आर्चर रन आउट    01
सैम कुरेन नाबाद    14
आदिल रशीद नाबाद    00
अतिरिक्त :     20
कुल (20 ओवर में आठ विकेट पर)      188
विकेटपतन : 1/0, 2/130, 3/140, 4/142, 5/142, 6/165, 7/168, 8/174
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-15-2, हार्दिक पांड्या 4-0-34-1, वाशिंगटन सुंदर 1-0-13-0, शार्दुल ठाकुर 4-0-45-3, नटराजन 4-0-39-1, राहुल चाहर 3-0-33-0

 

समयलाइव डेस्क
अहमदाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment