मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने के लिये बेकरार हैं अर्जुन तेंदुलकर, वीडियो पोस्ट में कही ये बड़ी बात

Last Updated 19 Feb 2021 04:33:36 PM IST

तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।




पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अजरुन को मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा। उनके पिता फ्रेंचाइजी के लिये खेले ही नहीं बल्कि वह उस टीम के मेंटर भी हैं जो आईपीएल की सबसे सफल टीम है।     

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’     

 

अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं।    

हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment