धर्मशाला स्टेडियम मामला: SC से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, FIR रद्द

Last Updated 02 Nov 2018 01:31:35 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन देने के मामले में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत दी है।


SC से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन देने के मामले में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी शुक्रवार को रद्द कर दी।     

न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने कहा, ‘‘हम अपील को मंजूर करते हैं। दर्ज प्राथमिकी रद्द की जाती है।’’     

ठाकुर, धूमल और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य की तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार के शासनकाल में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment