Women's Pro League Hockey: भारत ने महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए की 24 सदस्यीय टीम की घोषणा
Women's Pro League Hockey: भारत ने सोमवार को महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है।
![]() |
भारत 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में आस्ट्रेलिया, अज्रेटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा।
टीम 14 जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अनुभवी फॉर्वड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम शामिल हैं।
अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्ड की जिम्मेदारी वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान, नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और महिमा टेटे के कंधों पर होगी। दीपिका, नवनीत, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा फॉर्वड होंगी।
स्टैंडबाय सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन पर बोलते हुए कहा, ‘हमने एक संतुलित टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है।
यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।’
| Tweet![]() |