2023 US Scholar Chess Award जीतने वाले होनहार भारतीय छात्र आदित्य गुप्ता

Last Updated 19 May 2023 02:06:06 PM IST

आदित्य गुप्ता, विलियम फ्रेम्ड हाई स्कूल, शिकागो के इलिनोइस, यूएसए में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के होनहार भारतीय छात्र हैं।


आदित्य शिकागो के रोलिंग मीडोज, इलिनोइस  क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहने  वाले भारतीय नागरिक हैं। भारत में वे हरियाणा के रहने वाले हैं।

आदित्य को इस साल "2023 यूएस स्कॉलर चेस अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि ये पुरस्कार पूरे देश में सिर्फ 5 शतरंज खिलाड़ियों को यूएस चेस फेडरेशन द्वारा शतरंज, शैक्षणिक, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना के आधार सबसे उत्कृष्ट छात्रों को दिया जाता है।

यूएस चेस स्कॉलर अवार्ड जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

इसके अलावा, आदित्य एक शतरंज राष्ट्रीय मास्टर( जो कि शायद ही कभी U-18 खिलाड़ियों को दिया जाता है) और इलिनोइस जूनियर शतरंज चैंपियन हैं। वे कई अन्य प्रतियोगिताओं को जीतने के अलावा, एक राष्ट्रीय स्तर पर रैंक वाले मैथलीट और कोडर (प्रतिष्ठित U.S.A कंप्यूटिंग ओलंपियाड में शीर्ष रैंक) भी हैं।

आदित्य अपने स्कूल में भी पढ़ाई में अव्वल है।

वे जब वह तीसरी कक्षा में थे तब से ही शतरंज टूर्नामेंट खेलना शुरू कर दिया था, और हाई स्कूल में फ्रेशमैन (9वीं कक्षा) में राष्ट्रीय मास्टर बन गए।

आदित्य एक स्थानीय गैर-लाभकारी ChessPupils (https://chess.thepuzzlr.com/) के संस्थापक भी हैं, जो स्थानीय स्कूलों में मुफ्त शतरंज की शिक्षा देता है।

आदित्य प्रतिस्पर्धी गणित के लिए छात्रों को तैयारी करने में मदद करने के लिए मुफ्त सामग्री प्रदान करने के लिए एक गणित वेबसाइट (https://thepuzzlr.com/) और YouTube चैनल https://www.youtube.com/thepuzzlr भी चलाते हैं।

पुरस्कार के महत्व पर USChess का लेख:-  https://new.uschess.org/news/2023-scholar-chessplayer-awards-announced
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment