भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हॉकी मैच में 8-1 से रौंदा
Last Updated 19 Feb 2023 07:47:43 AM IST
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अपने अभियान की शुरुआत मेजबान टीम पर 8-1 से शानदार जीत के साथ की।
![]() भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हॉकी मैच में 8-1 से रौंदा |
भारत ने शुक्रवार को मैच के पहले मिनट से ही दबदबा बनना शुरू किया और टीम पूरे मुकाबले के दौरान हावी रही।
भारतीय टीम के लिए दीपिका सीनियर ने दो जबकि उपकप्तान रुजाता दादासो पिसल, ऋतिका सिंह, सुनलिता टोप्पा, दीपिका सोरेंग और अन्नू ने एक-एक गोल दागे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मिकेला ले रॉक्सने सांत्वना गोल किया।
भारतीय जूनियर महिला टीम शनिवार और सोमवार को दक्षिण अफ्रीका अंडर-21 टीम के खिलाफ दो और मैच खेलेगी, यह टीम इसके बाद 24 और 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
| Tweet![]() |