बंगाल के राज्यपाल ने फोटो खिंचवाने के लिए सुनील छेत्री को दिया धक्का, हो रही आलोचना

Last Updated 20 Sep 2022 09:41:35 AM IST

शायद ही कोई इस बात से असहमत होगा कि सुनील छेत्री भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक हैं।


बंगाल के राज्यपाल ने फोटो खिंचवाने के लिए सुनील छेत्री को दिया धक्का देते हुए।

स्टार फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में है। उनकी कप्तानी में, बेंगलुरु एफसी ने रविवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन (वीवाईबीके) में फाइनल में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता।

हालांकि, पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान, कथित तौर पर एक घटना घटित हुई, जो कई लोगों को पसंद नहीं आई और बेंगलुरू एफसी की जीत के जश्न को फीका कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन को मैच के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान सुनील छेत्री को 'धक्का' देते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, खिताब जीतने के बाद जब सुनील ट्रॉफी लेने मंच पर पहुंचे तो गवर्नर ला गणेशन ने फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें 'धक्का' दे दिया।



घटना के बाद सोशल मीडिया पर राज्यपाल की जमकर आलोचना हो रही है। इस पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, यह 'अपमानजनक' है।

हैरान करने वाली बात ये है कि अवॉर्ड पुरस्कार समारोह के दौरान ऐसा न सिर्फ सुनील के साथ हुआ बल्कि बेंगलुरु एफसी की जीत के हीरो शिव शक्ति के साथ भी हुआ। इन दोनों घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आईएएनएस
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment